DNN धर्मपुर (सोलन)
11 अप्रैल। कालका-शिमला नेशनल हाई-वे पांच पर दो युवकों से नशा बरामद किया है। पुलिस ने युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार धर्मपुर पुलिस थाना की टीम गश्त पर थी और इस दौरान पुलिस ने सीआरपीएफ गेट के समीप नाका लगा रखा था। नाके के दौरान परवाणू से सोलां की और जा रही एचपी 64बी 1903 को चैकिंग रोका गया। इस दौरान गाडी में दो व्यक्ति जिनमे कार चालक जय कुमार निवासी रौड़ी, सोलन व चालक सीट के साथ वाली सीट पर बैठे व्यक्ति जशदीप सिंह निवासी गांव मोहन बाबड़ी धर्मपुर का रहने वाला है। पुलिस ने नाके के दौरान गाडी की तलाशी ली तो तलाशी करने पर गाडी से 0.49 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। इस मामले की पुष्टि डीएसपी परवाणू योगेश रोल्टा ने की है। उन्होंने बताया कि युवकों के खिलाफ मामला लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।















