DD हिमाचल से 10वीं तथा 12वीं के छात्रों के लिए ई-लर्निंग एवं शिक्षण

Others Solan

DNN सोलन

प्रदेश सरकार द्वारा कोविड-19 के खतरे को ध्यान में रखकर घोषित किए गए कफ्र्यू के दृष्टिगत राज्य के 10वीं एवं 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए दूरदर्शन हिमाचल चैनल से हिमाचल दूरदर्शन ज्ञानशाला ‘ई-लर्निंग एवं शिक्षण’ का प्रसारण आरम्भ किया गया है। यह जानकारी आज यहां एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।
उन्होंने कहा कि हिमाचल दूरदर्शन ज्ञानशाला का प्रसारण प्रतिदिन प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्र इस चैनल पर शिक्षा सामग्री का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग ने 10वीं और 12वीं कक्षाओं के लिए हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के पाठ्यक्रम के अनुसार यह कार्यक्रम तैयार किया है। 
उन्होंने कहा कि सोलन जिला में सोलन, अर्की, कुनिहार, कण्डाघाट तथा दाड़लाघाट क्षेत्र में सिटी चैनल के माध्यम से चैनल संख्या 804 पर हिमाचल दूरदर्शन ज्ञानशाला का लाभ छात्र उठा सकते हैं। कसौली, परवाणु, धर्मपुर, सोलन, बरोटीवाला तथा नालागढ़ में फास्टवे के माध्यम से चैनल संख्या 95 पर हिमाचल दूरदर्शन ज्ञानशाला का लाभ उठाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त सुबाथु एवं साथ लगते क्षेत्रों में परवाणु सैटेलाईट सर्विसिज द्वारा चैनल संख्या 33 पर हिमाचल दूरदर्शन ज्ञानशाला का प्रसारण नियत समय पर किया जा रहा है।
प्रवक्ता ने कहा कि छात्र http://www.education.hp.gov.in तथा https://cut.ly/hargharpathshala के माध्यम से घर पर ही आनलाईन वीडियो एवं वर्कशीट देख सकते हैं।
उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि ई-लर्निंग कार्यक्रम का लाभ उठाएं और घर पर रहकर अपनी शिक्षा को आनलाईन जारी रखें।

News Archives

Latest News