DC राघव शर्मा ने किया PGI सेटेलाइट सेंटर के निर्माण कार्य का निरीक्षण

Others Una
DNN ऊना (Una)
19 नवंबर- उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज मलाहत में पीजीआई (PGI) सेटेलाइट सेंटर के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा, तहसीलदार विजय राय तथा अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग एनके सिंह भी उपस्थित रहे।
डीसी ने एप्रोच रोड, बिजली तथा जल शक्ति विभाग के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागों के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। राघव शर्मा ने कहा कि बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए प्रदेश सरकार की ओर से 12 करोड़ रुपए दिए जाएंगे तथा इसमें से डेढ़ करोड़ की राशि प्राप्त हो चुकी है।

News Archives

Latest News