DC Office में यह चार पद भरे जाएंगे

Chamba Others
DNN चंबा
25 जुलाई। सहायक आयुक्त रामप्रसाद शर्मा  ने जानकारी देते हुए बताया  उपायुक्त कार्यालय में दैनिक वेतन के आधार पर वाहन चालक के चार पदों को भरने के लिए पूर्व में जारी विज्ञप्ति में 2019 के रोस्टर पॉइंट के अनुसार  आंशिक बदलाव हुआ है ।  इसके तहत अब  2 पद अनारक्षित ,एक पद आर्थिक तौर से कमजोर वर्ग तथा एक पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया  है।
उन्होंने बताया की इन पदों भरने के संबंधित नियम पूर्व में जारी  विज्ञप्ति के   अनुसार यथावत रहेंगे। अधिक जानकारी  कार्यालय की अधिकारिक वेबसाइट www.hpchamba.nic.in पर उपलब्ध है। वेबसाइट में फॉर्म और उसे भरने की पूरी जानकारी भी उपलब्ध है।
उन्होंने यह भी बताया कि पहले आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को  फिर से आवेदन करने की आवश्यकता    नहीं है। इच्छुक   अभ्यर्थी  7 अगस्त शाम 5:00 बजे तक आवेदन उपायुक्त कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।

News Archives

Latest News