DNN चंबा
उपायुक्त चंबा विवेक भाटिया की पहल पर जिला मुख्यालय पर विशेष तौर से कामकाजी महिलाओं के छोटे बच्चों की देखभाल के लिए क्रेच केंद्र को शुरू किया जा रहा है । उपायुक्त ने कल आयोजित हुई मंडे मीटिंग में भी इसको लेकर जिला कार्यक्रम अधिकारी को सारी व्यवस्थाएं जल्द पूरी करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इस केंद्र में उपलब्ध सारी सुविधाएं बच्चों की रुचि और आराम के अनुरूप बेहतर क्वालिटी की होनी चाहिए।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जगदीश राणा नहीं बताया यह केंद्र सिटी पुलिस चौकी के समीप स्थित जनजातीय भवन में चलेगा।
केंद्र सुबह 9 से लेकर 5 तक संचालित होगा। इसका मासिक शुल्क 600 रुपए, त्रैमासिक 1500 और 6 महीने का 2800 रुपए रहेगा। जो अभिभावक एक वर्ष का एकमुश्त शुल्क अदा करना चाहेंगे उनके लिए यह राशि 5500 रुपए रहेगी। उन्होंने कहा कि पंजीकरण के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी के ततवाणी स्थित कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है । उन्होंने यह भी कहा कि उपायुक्त के निर्देशों के बाद इसका संयुक्त निरीक्षण पूरा कर लिया गया है और अब केंद्र के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं और संसाधन जुटाए जा रहे हैं।















