DC सोलन ने शैक्षणिक व प्रशिक्षण संस्थानों को दिए यह निर्देश

Others Solan
DNN सोलन 
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोलन द्वारा कांगड़ा में वर्ष 1905 में आए भीषण भूकंप की घटना की याद में और इस त्रासदी से सबक लेने के उद्देश्य से 4 अप्रैल को जिले के समस्त शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण संस्थानों में प्राकृतिक आपदा से निपटने को लेकर माॅकड्रिल तथा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी उपायुक्त सोलन विनोद कुमार ने आज यहां दी। 
उपायुक्त ने बताया कि चार अप्रैल को सुबह 11 बजे जिले के अर्की, कंडाघाट, नालागढ़ तथा सोलन उपमंडल के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में प्राकृतिक आपदा को लेकर विशेष पूर्वाभ्यास किया जाएगा। सभी उपमंडलों में संबंधित उपमंडलाधिकारी इस माॅकड्रिल का निरीक्षण करेंगे। 
विनोद कुमार ने बताया कि अर्की उपमंडल में राजकीय डिग्री काॅलेज अर्की, राजकीय डिग्री काॅलेज जयनगर, राजकीय डिग्री काॅलेज दाड़लाघाट, राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अर्की, राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अर्की, आईटीआई अर्की में प्राकृतिक आपदा को लेकर पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इसी प्रकार कंडाघाट उपमंडल में रावमापा सायरी, राजकीय डिग्री काॅलेज कंडाघाट, राउपा पपलोल, आईटीआई सायरी, जीपीडब्ल्यू कंडाघाट, रावमापा कंडाघाट, रामापा कंडाघाट में माॅकड्रिल आयोजित की जाएगी। 
नालागढ़ उपमंडल के अंतर्गत रावमापा(छात्र) नालागढ़, रावमापा (छात्रा) नालागढ़, राउपा नंगल, राजकीय आईटीआई दिग्गल तथा राजकीय डिग्री काॅलेज रामशहर में प्राकृतिक आपदा को लेकर माॅकड्रिल आयोजित होगी। 
सोलन उपमंडल के अंतर्गत रावमापा (छात्र) सोलन, रावमापा (छात्रा) सोलन, रावमापा जौणाजी, रावमापा सलोगड़ा, राउपा गलाना, राउपा धोरजा, राजकीय डिग्री काॅलेज धर्मपुर, आईटीआई कसौली, संस्कृत काॅलेज सोलन, आईटीआई पट्टा महलोग, आईटीआई कुठाड़ में माॅकड्रिल आयोजित की जाएगी। 
   

News Archives

Latest News