CONGRESS ने की वरिष्ठ प्रवक्ता, प्रवक्ताओं व media panelist की तैनात

Politics Shimla

DNN सोलन

हिमाचल प्रदेश में आगामी समय में होने वाले चार उपचुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला की स्वीकृति के बाद हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के चैयरमेन हर्षवर्धन चौहान की संतुति पर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता, समन्वयक, प्रवक्ता और मीडिया पेनीलिस्ट नियुक्ति कर दिए है।

ताकि कांग्रेस की बात जन जन तक विभिन्न माध्यमों से पहुंचाई जा सके। इसमें सीनियर स्पोक्सपर्सन में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया,पूर्व विधायक सोहन लाल, पूर्व विधायक संजय रतन, नरेश चौहान व दीपक शर्मा को नियुक्त किया गया है। आई.एन. महेता को मीडिया समन्वयक बनाया गया है।
जबकि स्पोक्सपर्सन के तौर पर डॉ राजेश शर्मा, जितेंद्र शर्मा, प्रेम कौशल, अलका नंदा, अमन सेठी, इंदु पटियाल, डॉ विजय डोगरा, जय कुमार आजाद, प्रदीप वर्मा, किरण धानटा, कुशल जेठी, अजीत कुमार नेहरिया, नरेश कुमार ठाकुर, सुदर्शन शर्मा, तेजस्वी शर्मा, प्रिया शर्मा व अभिषेक राणा को बनाया गया है। इसके अलावा मीडिया पैनललिस्ट केशव नाईक, सौरव चौहान, विनय शर्मा, आकाश शर्मा, मोनिता चौहान, शगुन दत्त शर्मा, भारती चौधरी, सूर्या बोरिस होंगे।

News Archives

Latest News