CONGRESS ने SOLAN में उत्तराखंड के फंसे लोगों को घर भेजा

Others Politics Solan
DNN सोलन
लॉकडाउन में फंसे बाहरी राज्यों के लोगों को जहां जिला प्रशासन उन्हें घर पहुंचाने की हर संभव व्यवस्था कर रहा है, वहीं सोलन कांग्रेस ने इस दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए उत्तराखंड के कुछ लोगों को स्पेशल टैक्सियों के माध्यम से उन्हें घर भेजा है। उत्तराखंड रवाना करने से पूर्व इन लोगों की जिला प्रशासन के आदेशों के अनुरूप औपचारिकताएं पूरी की गई।
यह जानकारी देते हुए कांग्रेस के पूर्व मीडिया प्रभारी अमन सेठी ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से बाहरी राज्यों के बहुत से लोग सोलन में अभी भी फंसे पड़े हैं। यह वहीं लोग हैं जोकि घर से दो जून की रोटी कमाने के लिए सोलन पहुंचे थे परंतु कोविड. 19 के चलते लगे लॉकडाउन की वजह से यहीं फंसे पड़े हैं। इन लोगों के घरों से उन्हें बार-बार घर लौटने के लिए कहा जा रहा है, लेकिन आर्थिकी इनका साथ नहीं दे रही थी।
इन लोगों ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरिश रावत के ओएसडी का ऑनलाइन फोन नंबर ढूंढा और उनसे इस संदर्भ में बातचीत की और मदद की गुहार लगाई। इस बावत सोलन कांग्रेस के कुछ कार्यकत्र्ताओं से इस बारे में संपर्क कर लॉकडाउन में फंसे लोगों को वापस घर भेजने की व्यवस्था करने का आग्रह किया। इस पर सोलन कांग्रेस के कार्यकत्र्ताओं ने इन लोगों को स्पेशल टैक्सियों के माध्यम से घर भेजने की व्यवस्था की। साथ ही जिला प्रशासन के आदेशों के अनुरूप सभी औपचारिकताएं पूर्ण की गई। घर जाते समय जो इनके चेहरे पर खुशी छलक रही थी वह देखने लायक थी। इस मौके पर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल सिंह ठाकुर,वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र सेठी,अरूण शर्मा,संजय भंडारी सहित अन्य पार्टी कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।

News Archives

Latest News