DNN शिमला
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग करने के निर्णय को उचित ठहराया है। उन्होंने कहा है कि यह उचित समय मे लिया गया उचित कदम है। उन्होंने इस फैंसले के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का आभार व्यक्त किया है। कांग्रेस आलाकमान के इस फैंसले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए वीरभद्र सिंह ने कहा कि वह पहले से ही इस बात पर जोर देते रहे है कि पार्टी में पदाधिकारी वह होना चाहिए जो आम लोगों के बीच अपना कुछ महत्व भी रखता हो। उन्होंने कहा कि जमोजट कार्यकरणी बनाने से कुछ नही होता। कार्यकरणी में अपने प्राय का नही केवल निष्ठावान कार्यकर्ताओं को पूरा महत्व दिया जाना चाहिए।
वीरभद्र सिंह ने कहा कि पिछले 6बर्षो में वह प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिये प्रदेश कार्यकारिणी को सही करने की बात करते रहे। समय रहते उनकी इस बात को अनदेखा किया गया। यही कारण रहा कि प्रदेश में कांग्रेस कमजोर होती चली गई।
वीरभद्र सिंह ने कहा कि जो बीत गया सो चला गया। अब प्रदेश और देश में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की बड़ी चुनौती है। प्रदेश में अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के कंदो पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। पिछले लगभग एक वर्ष से जिस प्रकार वह प्रदेश में कांग्रेस की मजबूती के लिये कार्य कर रहें है वह तारीफ योग्य है। अब उन्हें नई कार्यकारिणी बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्हें भी उनकी सलाह रहेगी कि वह निष्ठावान व कर्मठ कार्यकर्ताओं को आगे लाने का पूरा प्रयास करें। अब जमाना नई शक्ति का है। इसलिए नए ऊर्जावान युबाओ को आगे लाने का है। प्रदेश कार्यकारिणी जल्द छोटी और संतुलित बनाई जानी चाहिए जिससे प्रदेश में कांग्रेस पूरी तरह पुनर्जीवित हो सके।
वीरभद्र सिंह ने कहा कि जल्द ही प्रदेश में ग्राम पंचायतों के चुनाव होने वाले है। इन चुनावों में हमें कांग्रेस पार्टी से जुड़े लोगों को आगे लाना होगा।उन्होंने कहा कि हॉल ही में कांग्रेस के प्रदेशव्यापी आंदोलन के दौरान जो जनसमर्थन पार्टी को मिला है उससे साफ है कि लोग कांग्रेस की राह देख रहे है।