CONGRESS ने दिया CBI कार्यालय के बाहर धरना

Politics Shimla

DNN शिमला

सीबीआई में चल रहे घमासान को लेकर कांग्रेस सड़कों पर उतर आई है। शुक्रवार को कांग्रेसियों ने शिमला स्थित सीबीआई कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। धरना कांग्रेस प्रदेश प्रभारी व पूर्व सांसद रजनी पाटिल की अगुवाई में दिया गया। सह  प्रभारी व विधायक गुरकीरत कोटलीए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खूए नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सहित अनेक वरिष्ठ नेता व विधायक मौजूद रहे। कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने में लगी है। लोकपाल की नियुक्ति आज तक नहीं हुई। लोकपाल बिल को कमजोर कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश भी कामकाज को लेकर घुटन महसूस कर रहे हैं। बीते दिनों जजों का सामने आकर अपनी समस्याओं को लेकर प्रेस वार्ता करना इसका उदाहरण है। मुख्य चुनाव आयुक्त को भी कठपुतली बना दिया गया है। राज्यों में चुनावों की तिथियां घोषित करने को लेकर सरकार मनमानी कर रही है। लोकसभा व विधानसभा चुनाव एक साथ कराने का मुख्य चुनाव आयुक्त पर दबाव बनाया जा रहा है। सीबीआई निदेशक को हटाने की सच्चाई जगजाहिर हो चुकी है। मोदी सरकार ने सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा को इसलिए हटा दियाए क्योंकि वह राफेल डील घोटाले की जांच को तैयार हो गए थे। सुक्खू ने कहा कि अगर वर्मा जांच करते तो सरकार की पोल खुल जाती और विमान खरीद का सबसे बड़ा घोटाला परत दर परत उजागर होता। यह पीएम नरेंद्र मोदी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को नागवार गुजरा और उन्होंने सीबीआई निदेशक को ही रातोंरात हटा दिया। सुक्खू ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जाना लोकतंत्र के लिए खतरा है। कांग्रेस पार्टी इसे कत्तई सहन नहीं करेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देशानुसार सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन किया जाएगा।

नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्रीए विधायक रामलाल ठाकुरए कर्नल धनी राम शांडिलए हर्षवर्धन चौहानए इंद्रदत लखनपाल, लखविंदर  राणा , पूर्व स्पीकर गंगू राम मुसाफिरए हरभजन सिंह भज्जीए संजय अवस्थी, विनोद सुलतानपूरी,  कुलदीप राठौर, प्रवक्ता संजय सिंह चैहान, आई. एन. मैहता, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र चैहान, कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र चोहान, सचिव रीतेष कपरेट,महेष षर्मा, बलदेव नेगी, कुसुम वर्मा, राज कुमारी सोनी,  जिला अध्यक्ष सिरमौर अजय सोलंकीए जिलाध्यक्ष सोलन राहुल ठाकुरए  जिलाध्यक्ष षिमला ग्रामीण यषवंत छाजटा, जिलाध्यक्ष षिमला षहरी प्रदीप भुज्जा, एससी विभाग के चेयरमैन सुरेश कुमारए सेवादल के मुख्य संगठन अनुराग शर्माए  युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर, इंटक के प्रदेशाध्यक्ष बबलू पंडित सहित पूर्व विधायक इत्यादि अग्रणी संगठनों के प्रमुख व पदाधिकारी  उपस्थित रहे ।

News Archives

Latest News