CONGRESS ने किया सवाल इस मुद्दे पर क्यों चुप्पी साधे रहे BJP

Politics Solan

DNN सोलन

सोलन कांग्रेस ने स्थानीय मुद्दों पर भाजपा की जबरदस्त घेराबंदी की है। कांग्रेस के जिलाध्याक्ष शिव कुमार ने अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने अस्पतल की खस्ता हालत से लेकर सोलन के चंबाघाट स्थित मशरूम की कंपोस्ट बनाने वाले प्लांट को मंडी के धर्मपुर में शिफ्ट करने का मुद्दा जोरों से उठाया। सोलन में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकाल में भाजपा के नेता अस्पताल की हालत को लेकर धरना प्रदर्शन करते थे और अधिकारियों का घेराव करते थे। इसी के साथ वे प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर अस्पताल की व्यवस्था ठीक करने के वायदे करते थे, लेकिन प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ऐसे नेता कहीं खो गए है। उन्होंने कहा कि अस्पताल की हालत दिनों दिन खराब होती जा रही है और भाजपा नेता मुद्दे पर मौन है। सोलन में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि नगर परिषद की हालत भी भाजपा सरकार के कार्यकाल में खराब हो गई है। इससे के कारण आम लोगों व विकास कार्य प्रभावित हो रहे है। उन्होंने आरोप लगाया कि दो भाजपा नेताओं के बीच चल रही लड़ाई के कारण कोई भी ईओ सोलन नगर परिषद में आने को तैयार नहीं है। इस मौके पर कांग्रेस प्रवक्ता मुकेश शर्मा व जतीन सोनी भी उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News