CONGRESS को बूथ स्तर पर मजबूत करने की जरूरत: चंद्रशेखर वर्मा

Himachal News

DNN सोलन
ब्लॉक कांग्रेस सोलन व शहरी कांग्रेस की संयुक्त बैठक ब्लॉक अध्यक्ष सरदार सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में स्थानीय विधायक एवं पूर्व मंत्री डा.धनीराम शांडिल,सोलन कांग्रेस प्रभारी चंद्रशेखर वर्मा व जिलाध्यक्ष शिवकुमार ने विशेष रूप से भाग लिया। बैठक में सर्वप्रथम सोनिया गांधी को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी व्यक्त की गई। साथ ही सोनिया गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी गई।
इस मौके पर कांग्रेसजनों ने स्थानीय विधायक की कार्य प्रणाली को संतोषजनक बताया। बैठक में उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सोलन के विधायक बिना किसी भेद भाव के समूचे निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्य करवा रहे हैं। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष सरदार सिंह ठाकुर तथा शहरी अध्यक्ष अंकुश सूद की कार्यप्रणाली पर सभी ने संतोष व्यक्त किया। बैठक में कांग्रेस प्रभारी की तरफ से एजेंडा रखा गया था कि ब्लॉक अध्यक्ष व शहरी अध्यक्ष की कार्यप्रणाली पर अपने विचार रखे।
ऐसे में बहुत कम कार्यकत्र्ता ही ऐसे रहे जिन्होंने ब्लॉक तथा शहरी दोनों अध्यक्षों की कार्यप्रणाली पर असंतोष व्यक्त किया। ज्यादातर ने दोनों अध्यक्षों की तारीफों में ही पुल बांधे। बैठक में गुपचुप तरीके से यह भी बहस होती रही कि दोनों अध्यक्षों की बुराई उन्हीं के सामने कैसे की जाए। इस तरह का एजेंडा बैठक में रखा ही नहीं जाना चाहिए था। बैठक में सोलन तथा कंडाघाट ब्लॉक कांग्रेस पूर्वाेत्तर की भांति फिर से एक ब्लॉक बनाने की मांग कुछ कांग्रेसियों द्वारा उठाई गई।
बैठक में स्थानीय विधायक ने बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने की बात कही। जबकि जिलाध्यक्ष शिव कुमार ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगठन की मु य धारा से जोडऩे का आह्वान किया। बैठक में सोलन कांग्रेस के प्रभारी चंद्रशेखर वर्मा ने कहा कि संगठन में जिस भी स्तर पर कमी होगी उसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कार्यकत्र्ताओं से पार्टी का संगठन और अधिक कैसे मजबूत हो के सदंर्भ में उनसे राय ली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कार्यकत्र्ताओं की बात को तरजीह दी जाती है तथा उनकी राय को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समक्ष रखा जाएगा।
बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष राहुल सिंह ठाकुर,ब्लॉक कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष बलदेव ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र सेठी,रोहित शर्मा, अमन सेठी,सविता शांडिल,सुरेंद्र ठाकुर, केश्वकांत शर्मा, मुकेश शर्मा, जोगेंद्र शर्मा, लक्ष्मी ठाकुर, भूपेंद्र कश्यप,चतर सिंह,राम सिंह,सुंदर सिंह, हरि मोहन शर्मा,सुभाष बरमानी,पलक राम कश्यप, देवेंद्र ठाकुर ,उषा शर्मा, सावित्री सां यान सहित दर्जनों पार्टी कार्यकत्र्ता उपस्थित हुए।

News Archives

Latest News