CONGRESS कर रही हाईटैक टीम तैयार, नालागढ़ में दिया प्रशिक्षण

Nalagarh Politics

DNN नालागढ़
कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के हर बुथ पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए अभियान शुरू कर दिया है, ताकि बूथ को मजबूत कर कांग्रेस अपने प्रत्याशियों को जीत दर्ज करवा सके। इसलिए प्रदेश भर में प्रशिक्षण शिविर चल रहे है। इसी कड़ी में रविवार को नालागढ़ में बूथ स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट अमन सेठी ओर जिला कांग्रेस महासचिव रोहित शर्मा और मनमोहन शर्मा ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। अमन सेठी ओर रोहित शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देशानुसार पूरे देश मे बूथ स्तर पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रदेश में 30 मार्च तक यह कार्यक्रम चलेगा जिसके शिमला में 38 कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया है। रविवार को नालागढ़ के 110 बूथ कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षित किया गया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओ को कांग्रेस की 1947 से लेकर अब तक कि उपलब्धियों की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि शिविर में कार्यकर्ताओ को सांसद की विफलताओं, प्रदेश व राष्ट्र से जुड़े मुद्दों, जीएसटी, नोटबन्दी ओर केंद्र व प्रदेश सरकार की विफलताओं को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। इसके अतिरिक्त प्रोजेक्टर के माध्यम से भाजपा सरकार की जान विरोधी नीतियों की जानकारी भी दी गई। इस मौके पर नालागढ़ के विधायक लखविंदर राणा, ब्लॉक अध्यक्ष हुसन ठाकुर के अलावा हर बूथ से एक एक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News