DNN सराहां (सुरेश)
सराहां सिविल अस्पताल में सीएमओ सिरमौर के के पराशर ने औचक निरीक्षण किया। इससे कुछ देर के लिए स्टाफ में हड़कंप मच गया। पराशर ने बताया कि अस्पताल में सभी वार्डों का निरीक्षण किया गया है और व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। उन्होंने कहा कि कुछ दिक्कतों को लेकर उन्हें जानकारी मिली है, जिसे दुरुस्त करने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं। इसके अलावा बीएमओ पच्छाद डा संदीप शर्मा ने सीएमओ सिरमौर के समक्ष विभाग के पुराने खस्ताहाल भवन के बारे में चर्चा की ताके शीघ्र ही उसे डिस्मेंटल कर नए भवन का निर्माण करवाया जा सके जिस पर सीएमओ ने कहा कि इस पर जल्द ही उचित कदम उठाए जाएंगे।















