CM जयराम ठाकुर नाहन को देंगे 150 करोड़ की सौगातें, बिंदल बोले-विकास को अंतरमन से झांककर देखे विरोधी

Himachal News Others Sirmaur

DNNनाहन

14 नवंबर को मुख्यमंत्री करेंगे 28 परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास
-विधायक बिंदल ने पत्रकारवार्ता में दी मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जानकारी
-कांग्रेस के बिना नाम लिए विपक्ष पर साधा निशाना
-कहा-पूर्व सरकारें अंतरमन से झांकर देखें विकास और करें आंकलन

नाहन। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 14 नवंबर को नाहन विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री यहां 28 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास कर क्षेत्र की जनता को करीब 150 करोड़ रूपए की सौगात देंगे। यह जानकारी शुक्रवार दोपहर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नाहन के विधायक डा. राजीव बिंदल ने पत्रकारवार्ता में दी। इस दौरान विधायक बिंदल ने जहां मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर विस्तार से जानकारी दी, तो वहीं कांग्रेस के बिना नाम लिए विरोधियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारें वर्तमान में हो रहे विकास को अंतरमन से झांकर देखें।मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक बिंदल ने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 14 नवंबर को नाहन विधानसभा क्षेत्र की करीब 150 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उदघाटन और शिलान्यास करेंगे। उन्होंने कहा कि सतीवाला में जनसभा और उदघाटन एवं शिलान्यास समारोह का आयोजन किया जाएगा।विधायक बिंदल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है, जिसका पूरा श्रेय प्रदेश की भाजपा सरकार को जाता है। बिंदल ने कहा कि काश जिस तेज गति के साथ पिछले 4 साल में विकास हुआ है, यदि यहीं गति पिछले 15 से 20 सालों में होती, तो हिमाचल प्रदेश में नाहन विधानसभा क्षेत्र सबसे अग्रणी होता। मगर इसके लिए पूर्व सरकारें कहीं न कहीं अंतरमन के अंदर झांकर इसका आंकलन करना चाहिए कि उन्होंने इलाके का कितना नुक्सान किया है।

News Archives

Latest News