DNN मंडी
14 जुलाई । मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 15 जुलाई को बालीचौकी के अपने एकदिवसीय दौरे के दौरान जनता को करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे। सहायक आयुक्त संजय कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री प्रातः 10.45 पर बालीचौकी पहुंचेंगे। वे बालीचौकी में लोक निर्माण विभाग सहायक अभियंता कार्यालय भवन, कोषागार कार्यालय तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का उद्घाटन करेंगे । इसके उपरांत जय राम ठाकुर जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह में जनसमस्याएं सुनेंगे।
बाद में मुख्यमंत्री लोक निर्माण, जल शक्ति तथा ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के साथ विकास परियोजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक भी करेंगे ।
उनका सायं 4 बजे शिमला प्रस्थान का कार्यक्रम है।















