CM ने दी पुलिस विभाग को 1 करोड़ रुपये की स्वीकृति

Others Shimla

DNN शिमला

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत प्रदेश में तैनात पुलिस कर्मियों के लिए व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट और एन-95 मास्क की खरीद के लिए पुलिस विभाग को एक करोड़ रुपये (हि.प्र. कोविड-19 साॅलिडेरिटी रिस्पोंस फण्ड से 50 लाख रुपये तथा प्रदेश आपदा प्रतिक्रिया निधि से 50 लाख रुपये) की स्वीकृति प्रदान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से बचाव के लिए राज्य सरकार के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को सभी आवश्यक सुरक्षा उपकरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।


News Archives

Latest News