CM ने कि यह घोषणा, लोगों में उत्साह

Mandi Politics

DNN मंडी

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जिला मंडी के सराज विधानसभा क्षेत्र के बालीचौकी में तहसील कल्याण कार्यालय खोलने की घोषणा की ताकि क्षेत्र के लोगों को लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने यह आज सराज विकास खण्ड में ब्रिक्स के तहत  41.37 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली ’बालीचौकी और बहु ग्राम समूह जलापूर्ति योजना’ के शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कही। जय राम ठाकुर ने इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी बालीचौकी कार्यालय को औपचारिक रूप से शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि बालीचौकी में खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय के खोलने से इस क्षेत्र के लोगों की लम्बे समय से चल आ रही मांग पूरी होगी तथा इससे क्षेत्र की चौंतीस पंचायतों के लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यालय के खुलने से पहले लोगों को अपने विभिन्न कामों के लिए जंजहैली तक का सफर करना पड़ता था।

   मुख्यमंत्री ने स्थानीय कांग्रेस नेताओं को भाजपा में शामिल होने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि वे क्षेत्र एवं राज्य के विकास के लिए सामूहिक रूप से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 27 दिसंबर, 2018 को आयोजित धर्मशाला में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए राज्य सरकार द्वारा राज्य के विकास के लिए उठाए जा रहे कदमों की सराहना की है। उन्होंने बालीचोकी में हेलिपैड का निर्माण करने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बालीचौकी में 5.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले बाढ़ सुरक्षा कार्य की भी आधारशिला रखी। इस अवसर पर बालीचौकी विकास खण्ड की 34 ग्राम पंचायतों के प्रधानों एवं शक्ति केंद्र के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को सम्मानित किया।

News Archives

Latest News