DNN शिमला
हिमाचल प्रदेश में बिगड़ते हालतों को देखते हुए आज शाम 5 बजे उच्च स्तरीय बैठक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुलाई हैं। इसमें कुछ और कड़े फैसले प्रदेश सरकार ले सकती है । कोरोना की वर्तमान स्थिति को देखते हुए प्रदेश सरकार सतर्क हो गई है और लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं आज शाम मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में प्रदेश सचिवालय शिमला में उच्च स्तरीय बैठक होगी ।
जिसमे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कोरोना की स्थिति को देखते हुए फिलहाल प्रदेश में स्कूल कॉलेज नहीं खोले जाएंगे और यदि जरूरत पड़ी तो आने वाले समय में कुछ पाबंदियां और लगाई जा सकती है । उन्होंने बताया कि वे स्वयं कोरोना की स्तिथि को लेकर विभिन्न जिलों का लगातार जायजा ले रहे हैं और स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं ।
मुख्यमंत्री ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश में बेड कैपेसिटी बढ़ाने को लेकर पहले ही आदेश दे दिए गए हैं । वर्तमान में प्रदेश में कोरोना मरीजों के लिए अस्पतालों में 2000 बेड रखे गए हैं जबकि आने वाले समय में इन्हें बढ़ाया जाएगा । उन्होंने संकेत दिए कि आज शाम होने वाली उच्च स्तरीय बैठक में आने वाले समय के लिए कोरोना को लेकर और सख़्त निर्णय लिए जा सकते हैं । जिसके चलते आज की रव्यू बैठक काफी अहम रहने वाली है ।

















