DNN सोलन
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के 21 अक्तूबर के सोलन के एक दिवसीय प्रवास में आंशिक संशोधन किया गया है।
जय राम ठाकुर 21 अक्तूबर, 2018 को प्रात: 11.00 बजे पुराने उपायुक्त कार्यालय सोलन में महिला पुलिस थाना सोलन का शुभारंभ करेंगे।
मुख्यमंत्री तदोपरान्त सोलन के ठोडो मैदान में 11.20 बजे नशे के विरूद्ध एक वृहद स्तरीय रैली को संबोधित करेंगे। जयराम ठाकुर तदोपरांत 12.10 बजे सोलन के चौक बाजार स्थित बाल्मीकि मंदिर जाएंगे। मुख्यमंत्री इसके उपरान्त दिन में 12.35 बजे सैंटा रोजा होटल सोलन में मण्डयाल सभा सोलन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। जयराम ठाकुर तदोपरान्त डॉ. यशवन्त सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में सांय 02.20 बजे परीक्षा हॉल का लोकार्पण करेंगे। वे 02.35 बजे विश्वविद्यालय में मेजर ध्यान चन्द खेल स्टेडियम की आधारशिला भी रखेंगे।















