CID ने द्बोचा तस्कर, नशीले पदार्थ व 1 लाख 40 हजार रुपए बरामद

Crime Solan
DNN परवाणू
प्रदेश सीआईडी की टीम ने जाबली में एक युवक को नशीले पदार्थों व 1 लाख 40 हजार रुपए के साथ गिरफ्तार किया है। इसके पास से चरस, अफीम व चूरापोस्त बरामद किया है। सीआईडी क्राइम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कालिया नें मामले की पुष्टी की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है।
जानकारी के अनुसार सीआईडी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जाबली के गांव कोटी के संजीव कुमार को शनिवार सुबह  नशीले पदार्थों के साथ पकड़ा। उसके पास से 451 ग्राम चरस, 116 ग्राम अफीम, चूरापोसत -769 ग्राम व एक लाख चालीस हजार रुपए नकद बरामद हुए है।

News Archives

Latest News