#chamba बसों की समय सारिणी हो रही अपडेट

Chamba Others
DNN चम्बा
3 मार्च। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय चम्बा द्वारा जिला चम्बा के विभिन्न रूटों पर चलने वाली बसों की समय सारिणी को अपडेट कर दिया गया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ओंकार सिंह ने बताया कि चम्बा- कोटी- सुंडला- संघणी- सलूणी- हिमगिरी के अलावा चम्बा- कोटी- भंजराड़ू- सनवाल- बैरागढ़ रूट पर चलने वाली बसों की समय सारिणी भी अपडेट की गई है।
इन रूटों पर चलने वाली किसी भी बस के चम्बा से परिचालन के समय में यदि कोई त्रुटि हो तो बस मालिक 18 मार्च से 20 मार्च तक अवलोकन उपरांत स्टेज कैरिज अनुभाग में लिखित रूप में तथ्यों सहित कार्यालय में प्रविष्टी करवा सकता है।

News Archives

Latest News