19 मार्च। शनिदेव मंदिर के समीप नया ट्रांसफार्मर स्थापित करने के लिए 20 मार्च को विद्युत सप्लाई सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी। सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल चंबा -1 राज सिंह ने बताया कि 33/11 के. वी. विद्युत उपकेन्द्र चंबा से निकलने वाले हरदासपुर फीडर के अंतर्गत आने वाला इलाके हरदासपुर व मुगला मोहल्ले के कुछ भाग में विद्युत् आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
















