#chamba चुराह के सुइला में हुए अग्निकांड में एक ही परिवार के 4 लोगों की मृत्यु पर विधान सभा उपाध्यक्ष ने जताया गहरा शोक 

Chamba Others
DNN चम्बा
29 मार्च। बीती रात जिले की  चुराह घाटी की जुनास पंचायत के तहत सुइला गांव में पुराने लकड़ी के मकान में लगी भीषण आग के चलते एक ही परिवार के चार सदस्यों पति,पत्नी और 2 बच्चों की असामयिक मृत्यु पर विधान सभा उपाध्यक्ष डॉ हंस राज ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस हादसे में पूरे परिवार की मृत्यु अत्यंत दुखद है। इस घटना से उन्हें व्यक्तिगत तौर पर सदमा लगा है।
ईश्वर उनके परिजनों को इस अपूरणीय क्षति से उबरने में मदद करे। आग लगने से 9 मवेशी भी जल गए।
विधान सभा उपाध्यक्ष ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और मेडिकल टीम को रवाना कर दिया गया था। स्थानीय लोग भी मौके पर रवाना हुए।
उपायुक्त डीसी राणा ने बताया कि  परिजनों को फौरी राहत के तौर पर 50 हजार की राशि, रोजमर्रा की जरूरत का सामान और राशन भी प्रदान कर दिया गया है।
गौरतलब है कि इस दुर्घटना में देस राज(28), डोलमा (26), रितिक (5) और मनोज(3) की मृत्यु हुई है।

News Archives

Latest News