सुधीर शर्मा ने नरवाना और  कण्ड बगियाड़ा में किया खेल मैदान का शिलान्यास

DNN धर्मशाला 13 मई। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुधीर शर्मा ने आज शनिवार को ग्राम पंचायत नरवाना खास में पंद्रह लाखकी लागत से बनने वाले खेल मैदान और जिम का शिलान्यास किया। उन्होंने इसके बाद कण्ड बगियाड़ा में पंद्रह लाख की लागत सेबनने वाले खेल मैदान का शिलान्यास कर भूमि पूजन किया। उन्होंने इस दौरान धर्मशाला नगर निगम के वार्ड नंबर 10 के राधा कृष्ण मंदिर श्यामनगर में जनता ही जनार्धन प्रोग्राम में शिरकित की।स्थानीय लोगों ने विधायक का यहां पधारने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि विधान सभा चुनाव में धर्मशाला के लोगों ने उन्हें स्नेह और आशीर्वाददेकर जो विश्वास दिखाया है उसके लिये वे ऋणी हैं। उन्होंने कहा कि विकास को लोगों की मांग और इलाके की जरूरत के अनुसारआगे बढ़ाया जायेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की मांगो को चरणबद्ध पूरा किया जाएगा। सुधीर शर्मा  ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की विकास परियोजनाओं को लेकर दूरदर्शी सोच है। वे प्रदेश में मूलभूतढांचे के विकास पर जोर दे रहे हैं।सभी परियोजनाएं इसी दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाई जा रही हैं। उन्होंने राधा कृष्ण मंदिर में टीन शेडऔर संसारी माता मंदिर का साइट विजिट किया और  इनका कार्य जल्दी पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए । इस मौके पर उन्होंने स्थानीय लोगो की समस्याओं को सुनते हुए अधिकतम का मौके पर निपटारा किया। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेसअध्यक्ष विनीत धीमान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दक्ष राणा, पार्षद वार्ड 10 शेलेंद्र आचार्य, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग संदीपचौधरी, उप प्रधान कण्ड बगियाड़ा सुनील कुमार, पूर्व प्रधान कण्ड बगियाड़ा रेशमा देवी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभागजगतार ठाकुर, डीएफओ धर्मशाला दिनेश शर्मा, राजकुमार कश्यप, शशी आचार्य, सरिता आचार्य, वीरेन्द्र शर्मा, अनु शर्मा, अनूप लता, चम्पा, अनिल शर्मा, पूर्व प्रधान नरवाना खास बहादुर सिंह, पूजा राणा, अमर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा गणमान्यलोग उपस्थित रहे।

Continue Reading

प्रदेश में स्थापित होगा स्टेट ऑफ द आर्ट नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र: मुख्यमंत्री

DNN शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार नशीले पदार्थों की गिरफ्त में आ चुके युवाओं के लिए नशा मुक्ति एवं पुनर्वास नीति तैयार करेगी। इस नीति के प्रारूप प्रस्ताव पर आज यहां आयोजित बैठक में विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की पीढ़ी अकेलेपन एवं मोबाइल […]

Continue Reading

शक्तिपीठों की तर्ज पर मंदिरों का होगा विकास

DNN चंबा, 13 मई विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज ज़िला के प्रसिद्ध भद्रकाली माता मंदिर पोहलाणी  में शीश नवाया और माता रानी का आशीर्वाद लिया। उन्होंने माता रानी से प्रदेश वासियों  की  सुख, समृद्धि   की भी कामना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रसिद्ध शक्तिपीठों की […]

Continue Reading

 राजस्व संबंधी लंबित मामलों का त्वरित निपटारा करें सुनिश्चित: डीसी

DNN मंडी 12 मई। उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने कहा कि राजस्व संबंधित लंबित मामलों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित किया जाए ताकि लोगों को किसी भी तरह की दिक्कतें नहीं झेलनी पड़ें। शुक्रवार को डीआरडीए सभागार में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने  सभी राजस्व अधिकारियों को जमाबंदी के […]

Continue Reading

सुधीर शर्मा ने किया 427 लाख के विकास कार्यों का उद्घाटन-शिलान्यास

DNN धर्मशाला 12 मई। स्थानीय विधायक सुधीर शर्मा ने आज शुक्रवार को धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में लगभग 4 करोड़ 27 लाख के विभिन्न विकास कार्यांे का शिलान्यास और उद्घाटन किया। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनियारा में 1 करोड़ 35 लाख 96 हजार की लागत से बने अतिरिक्त भवन का लोकार्पण कर विद्यार्थियों को समर्पित […]

Continue Reading

जेएनवी पेखुबेला में 11वीं कक्षा की रिक्तियों को भरने हेतू आॅनलाईन आवेदन आमंत्रित

DNN ऊना 12 मई। जवाहर नवोदय विद्यालय पेखुबेला ऊना  में 11वीं कक्षा में वर्ष 2023-24 हेतू रिक्तियों को भरने के लिए पाश्र्व प्रवेश हेतू आॅनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह जानकारी देते हुए जेएनवी के प्राचार्य विमल राठौर ने बताया कि इन रिक्तियों हेतू आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई […]

Continue Reading

अधिकारियों को सभी कार्य आॅनलाइन करने के दिए निर्देश-प्रियतु मंडल

DNN ऊना 12 मई। सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज प्रियतु मंडल ने कहा कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज के अधिकारी कार्यालय से संबंधित सभी कार्यों को आॅनलाईन करना सुनिश्चित करें। सचिव प्रियतु मंडल ने शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए ये निर्देश […]

Continue Reading

नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान ककीरा में जल्द शुरू होगी बीएससी नर्सिंग की कक्षाएं– विधानसभा अध्यक्ष 

DNN चंबा, 12 मई विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य जीवन के हर चरण में महत्वपूर्ण है, चाहे वे बचपन, किशोर अवस्था या फिर वयस्कता हो। यह जीवन के प्रत्येक पहलू में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वे आज अन्तर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर स्वामी श्री राजेश्वरानंद भारती […]

Continue Reading

ज़िला में 15 मई  से 5 जून तक  चलेगा  विशेष   अभियान 

DNN चंबा 12 मई। अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा की अध्यक्षता में मिशन लाइफ (पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली) के तहत   बचत भवन में आज एक बैठक का आयोजन किया गया । अमित मैहरा ने बताया कि  मिशन लाइफ का उद्देश्य पर्यावरण को  संरक्षित रखना है।  इसके अंतर्गत  पर्यावरण के अनुरूप जीवनशैली अपनाने को […]

Continue Reading

जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में वाक इन इंटरव्यू

DNN कुल्लू 12 मई। जिला रोजगार अधिकारी, कुल्लू ने जानकारी दी कि मैसर्स भारत बुकिंग हॉलीडे प्रा. में नौकरी के लिए 16-05-2023 को जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में वाक इन इंटरव्यू  लिमिटेड गोविंद कॉम्प्लेक्स मॉल रोड मनाली कुल्लू एच.पी. ,और मैसर्स ओरेल एजुकेशनल सर्विसेज प्रा लिमिटेड, डिग्री कॉलेज के पास ढालपुर कुल्लू एच.पी.  में होने हैं। उक्त […]

Continue Reading