BSNL उपभोक्ताओं के लिये खुशखबरी… अब मिलेगी ये सुविधा

Mandi Others

DNN मंडी 

राज्य स्वामित्व वाली दूरसंचार कंपनी बी.एस.एन.एल. ने अपने बहुमूल्य उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए लैंडलाईन, ब्राडबैंड, एफ.टी.टी.एच. और मोबाईल के बिलों के भुगतान के लिए एक नया मैगा डिजीटल प्लेटफार्म लांच किया है। इसके अंतर्गत बी.एस.एन.एल. उपभोक्ता ऑन-लाईन बिल भुगतान के साथ ही अपने नजदीकी बी.एस.एन.एल. रिटेलर/फ्रेन्ज़ाईजी के पास भी अपने देय बिल का भुगतान कर सकते हैं। उपभोक्ता अपने वर्तमान बिल की देय राशि की जानकारी रिटेलर/फ्रेन्ज़ाईजी से प्राप्त कर वहीं बिल जमा करवा सकते हैं।

   

डी.एन. कात्यायन, महाप्रबंधक, मण्डी श्रेत्र ने बताया कि मण्डी, कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति जिलों के ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्र में बी.एस.एन.एल. रिटेलर/फ्रेन्ज़ाईजी की उपलब्धता होने के कारण बी.एस.एन.एल. उपभोक्ताओं को अपने बिल जमा करवाने में बहुत अधिक सुगमता होगी। इस सुविधा से बी.एस.एन.एल. के बहुमूल्य उपभोक्ताओं को एक ही स्थान पर सभी सेवाएं जैसे सिम कार्ड की प्राप्ति, मोबाईल रिचार्ज़, मोबाईल/ब्राडबैंड/लैंडलाईन बिल ज़मा करना इत्यादि उपलब्ध होगीं। डी.एन. कात्यायन ने यह भी बताया कि बी.एस.एन.एल.  लैंडलाईन/ब्रॉडबैंड के वर्तमान और नए उपभोक्ताओं को वार्षिक वाईस व डाटा प्लान लेने पर 25% कैश-बैक प्राप्त होगा।

News Archives

Latest News