DNN बददी (चड्ढा)
स्टेट विजीलैंस एंड एंटी क्रप्शन ब्यूरो की टीम ने फायर विभाग के अधिकारी देवेंद्र कुमार को 30 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मौके पर कार्यवाही चल रही है। पता चला है कि बददी के एक निजी होटल से यह गिरफ्तारी हुई है। पता चला है कि फायर अधिकारी ने एनओसी देने की एवज में रिश्वत की मांग की थी। यह कार्रवाई डीएसपी संतोष शर्मा की अगुवाई में हुई और इस टीम में इंस्पेक्टर हंसराज, इंस्पेक्टर संदीप शर्मा, इंस्पेक्टर अजय भारद्वाज, इंस्पेक्टर संदीप कुमार, इंस्पेक्टर तेजराम शर्मा, सब इंस्पेक्टर कमल शर्मा, एचएचसी सुधीर व एचएचसी संजीव भी शामिल रहे।















