BLACK SATURDAY रेणुका में खाई में गिरी स्कूल बस, 6 की मौत

Crime Sirmaur

DNN सिरमौर 

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शनिवार को सिरमौर के लोगों के लिए यह दिन ब्लैक सैटरडे साबित हुआ । रेणुका जी मार्ग पर खड़कोली के समीप एक स्कूल बस खाई में गिर गई ।बस में सवार सभी बच्चों को चोटे आई जबकि घटना में 5 बच्चों व बस चालक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग पुलिस व प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा और राहत कार्य में जुटा। इस दौरान हादसा स्थल बच्चों की चीख-पुकार से गूंज उठा। घटना की सूचना मिलने के बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, डीसी सिरमौर ललित जैन, एसपी सिरमौर रोहित मालपानी सहित अन्य अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे राहत कार्य का जायजा लिया।

News Archives

Latest News