BJP में SOFAT & KASHYAP की जुगलबंदी से उभरे नए समीकरण

Politics Solan

DNN सोलन
सोलन भाजपा में नई टीम उभरती हुई दिखाई दे रही है। पूर्व परिवहन मंत्री महेंद्र नाथ सोफत व भाजपा से प्रत्याशी रहे डा. राजेश कश्यप के बीच जुगलबंदी से सोलन भाजपा में नए समीकरण उभरते हुए दिखाई दे रहे है। सोमवार को सोलन में बढ़ती जनसंख्या घटते संसाधन विषय पर संगोष्ठी आयोजित करवाकर और उसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार, स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार के अलावा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. राजीव सैजल को एक ही मंच पर बुलाकर इस नई टीम ने अपनी ताकत का अहसास भी करवा दिया है। कार्यक्रम में अहम बात यह रही कि इसमें वो भाजपाई दिखाई दिए जिन्हें पिछले कुछ वर्षों में राजनीति के चलते खुड्डेलाइन लगाया हुआ था। इसके अलावा कार्यक्रम में संगठन से जुड़े लोगों ने भी भरपूर हाजिरी लगाई। कार्यक्रम में शांता कुमार से लेकर विपिन कुमार ने इस कार्यक्रम को आयोजित करवाने वाली टीम की पीठ भी थपथपाई।

News Archives

Latest News