DNN सोलन
भारतीय जनता पार्टी ने सोलन जिला परिषद के 17 वार्डो के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। भाजपा प्रदेश कार्यालय सचिव प्यारे सिंह द्वारा सूची को जारी किया गया है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सोलन जिला परिषद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की सूची आलाकमान को भेजी थी। इस भेजी गई गई सूची का अवलोकन करने के बाद प्रत्याशियों नाम जारी कर दिए गए है।
इस सूची के अनुसार सोलन जिला के दाडला वार्ड से हीरा कौशल, धुंदन से भुवनेश्वरी शर्मा, डूमैहर से ओम प्रकाश शर्मा, कुनिहार से रविंद्र परिहार, सिरीनगर से सुनीता रोहाल, सलोगड़ा से कुमारी शीला, सपरून से तीर्थ राम ठाकुर, धर्मपुर से दर्पणा ठाकुर, कसौली गढ़खल से भीमावती, दाड़वा से रमेश ठाकुर, बरोटीवाला से अमर संधू, खेड़ा से शांति देवी, मझौली से पुष्पा देवी, दभोटा से सुशीला ठाकुर, बवासनी से राहुल शर्मा, रतवाड़ी से कमला देवी व कुंडलू जुखाड़ी से कर्म सिंह सिंह को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है।
















