DNN अर्की
भाजपा किसान मोर्चा सोलन ने जिला के पांचों मंडलाध्यक्षों सहित कार्यकारिणी को मैदान में उतार दिया है। मोरचा के जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने कार्यकारिणी को मैदान में उतारने से पूर्व संगठन के शीर्ष नेतृत्व के साथ विस्तृत चर्चा की तथा इसके बाद ही इसका ऐलान अध्यक्ष ने कुनिहार में आयोजित एक प्रेसवार्ता में किया है।
इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव दलीप पाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला कार्यकारिणी में योगेश शर्मा नालागढ़,मदन ठाकुर सोलन,नंद किशोर कसौली,ओम प्रकाश शर्मा अर्की,अशोक कुमार दून को उपाध्यक्ष बनाया गया। नरेंद्र ठाकुर सोलन व कांति प्रसाद दून को महामंत्री,गुरुदास चंदेल दून,मनसा राम अर्की,तीर्थराम नालागढ़,कृष्ण कुमार ठाकुर नालागढ़,चमन ठाकुर कसौली को सचिव,अमर सिंह ठाकुर सोलन को कोषाध्यक्ष,मदन मेहता सोलन को मीडिया प्रभारी,सुरेश पाल सहमीडिया प्रभारी तथा रोहित सोलन को सोशल मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।
इसी प्रकार जिला कार्यकारिणी में रामलोक ठाकुर, सीएस राणा,चमन राणा,जीत राम,भागी चन्द,कर्म चन्द,किशन ठाकुर,राम सिंह मेहता,मान सिंह,मदन लाल,नंदलाल ठाकुर,हरीश ठाकुर,मदन गोपाल, सुरेंद्र कुमार को सदस्य बनाया गया। वही जिला सोलन के अर्की मंडल से जगदीश शुक्ला,सोलन मंडल से सुरेश शर्मा,कसौली से दुरेश ठाकुर,नालागढ़ से दाता राम व दून मंडल से प्रेमचंद ठाकुर को अध्यक्ष पद का दायित्व दिया गया। सभी अध्यक्षों को बधाई देते हुए जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा ने अगले चार पांच दिनों में अपने-अपने मंडल की कार्यकारिणी का गठन करने के लिए कहा है।















