DNN आनी (चमन)
भाजपा मण्ड़ल आनी ग्राम केन्द्र बागीपुल के कलारस बूथ के बीएलए कृष्ण बंसल का आकस्मिक निधन हो गया है। कृष्ण बंसल के आकस्मिक निधन पर आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरीलाल सागर तथा एपीएमसी के चेयरमैन व भाजपा मण्डल आनी के अध्यक्ष अमर ठाकुर ने व समस्त भाजपा मण्डल आनी ने गहरा दुःख प्रकट किया है और प्रभु से दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की है। प्रभु इस दुखद घड़ी में परिवार को दुख सहन करने की शक्ति व हिम्मत दें। आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरीलाल सागर तथा एपीएमसी के चेयरमैन व भाजपा मण्डल आनी के अध्यक्ष अमर ठाकुर जी ने कृष्ण बंसल की क्षति को भाजपा मण्डल के लिए अपूरणीय बताया।















