DNN शिमला
हिमाचल भाजपा के आई.टी. विभाग के प्रदेश संयोजक चेतन बरागटा ने प्रदेश के युवा नेता सुशील राठौर को प्रदेश आईटी सैल में अहम कमान सौंपी है। पिछले विधानसभा चुनावों में सुशील के जबरदस्त कार्य को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेवारी सौंपी गई है। राठौर को भाजपा के प्रदेश आईटी विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य बनाया गया है और उन्हें भाजपा के सभी मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के आईटी विभाग के प्रदेश समन्वयक की जिम्मेदारी भी दी गई है। लोकसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा ने प्रदेश में आईटी विभाग की सक्रियता बढ़ा दी है। यह जानकारी देते हुए चेतन ने बताया कि इसके अलावा प्रकाश ठाकुर, जगजीत राजा, विकास तोमर को भी आईटी प्रकोष्ठ का प्रदेश स्तरीय सदस्य नियुक्त किया गया है।















