DNN सोलन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि जितनी भी राजनीतिक दल है चाहे वह कांग्रेस हो या अन्य उसमें परिवारवाद, वंशवाद, जातिवाद है। भारतीय जनता पार्टी में केवल विचारवाद है। भाजपा विचारों का एक राजनीतिक दल है। उन्होंने कहा भाजपा में कोई अनुमान नहीं लगा सकता है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का अध्यक्ष कौन बनेगा पर अन्य राजनीतिक दलों में पहले ही पता लग जाता है कि अध्यक्ष कौन बनने जा रहा है। उन्होंने कहा यह हम सबके लिए सौभाग्य की बात है कि ऐसी पार्टी में हम कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा आज अन्य राजनीतिक दलों से भी लोग भारतीय जनता पार्टी में आना चाहते हैं और कार्य करना चाहते हैं और हमसे पूछते हैं कि हम भाजपा की सदस्यता ग्रहण करें। इसलिए है क्योंकि वह लोग एक परिवार के नारे लगा लगा के थक गए हैं । उन्होंने कहा भाजपा एक ऐसा राजनीतिक दल है या किसी को एक माई बाप की जरूरत नहीं है। केवल काम करने की जरूरत है और आप ऊंचाइयों को छू सकते हैं। उन्होंने कहा यह कार्यकर्ताओं की तपस्या है कि आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है।
सोलन के ठोडो मैान में आयोजित अभिनंदन समारोह के दौरान उन्होंने यह बात कहीं।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बड़े-बड़े कार्य हुए हैं चाहे वह 370 हटाने का काम हो जिससे आज एक भारत की ओर हम बढ़ रहे हैं। पहली बार ऐसा हुआ है कि जम्मू कश्मीर में बीडीसी के चुनाव 310 सीटों पर हुए हैं और उससे भी बड़ी बात है कि इस चुनाव में किसी भी प्रकार का दंगा क्या हिंसा नहीं हुई। उन्होंने कहा आज तक कांग्रेस पार्टी ने जम्मू कश्मीर के लोगों को आरक्षण से दूर रखा था आज उन्हें ट्राइब के आधार पर आरक्षण मिलेगा। उन्होंने कहा महिला सशक्तिकरण के ऊपर भी मोदी सरकार ने बड़े कार्य किए हैं आज से पहले जम्मू कश्मीर में जो केंद्र से पैसा आता था। वह वहां के नेता अपने कार्यों में इस्तेमाल कर देते थे आज एंटी करप्शन एक्ट जम्मू कश्मीर में लागू हो गया है और जल्द ही पता लग जाएगा कि कौन भ्रष्टाचारी है। उन्होंने कहा कि आज भारत पांचवा सबसे बड़ा देश है जो बड़ी तेजी से अर्थव्यवस्था में बढ़ रहा है और आने वाले समय में 5 ट्रिलियन की इकोनामी बनने जा रहा है। उन्होंने कहा विपक्षी दलों को यह ठीक नहीं लग रहा है कि देश बड़ी प्रगति कर रहा है इसलिए वह CAA को लेकर जनता में भ्रम फैला रहा है आज अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप कि भारत में एक बड़ी यात्रा रही जिससे भारत को बहुत लाभ होगा।
विपक्षी दल चाहते है कि देश की जनता यह भूल जाए, पर देश की जनता कुछ नहीं बोलती। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश के सभी मुख्यमंत्री किसी ने किसी कार्य के लिए जाने जाते हैं जैसे सड़क वाला मुख्यमंत्री पानी वाला मुख्यमंत्री और संवेदनशील मुख्यमंत्री। उन्होंने कहा आज हिमाचल प्रदेश में सरकार और संगठन दोनों समन्वय बनाकर चल रही है और जयराम सरकार हिमाचल प्रदेश में बहुत तेजी से प्रगति कर रही है । उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश में जनमंच एक प्रजातंत्र का राज दर्शाता है जो की बहुत बड़ी बात है। उन्होंने कहा देश में आयुष्मान भारत शुरू की गई और प्रदेश में हिम केयर योजना शुरू की गई आज हिमाचल प्रदेश की जनता 100% स्वास्थ्य की दृष्टि से सुरक्षित है । यह है डबल इंजन की सरकार है। हिमाचल प्रदेश आने वाले समय में और तेजी से प्रगति करेगा।