BJP भवन निर्माण समिति करेगी बिलासपुर, सुंदरनगर ,कुल्लू का निरीक्षण

Politics Shimla

DNN शिमला

भारतीय जनता पार्टी भवन निर्माण समिति की बैठक आज पीटरहॉफ शिमला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में संपन्न हुई, बैठक में समिति के अध्यक्ष सतपाल सत्ती, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा ,अंशुल बंसल, विनोद ठाकुर , अनिल सूद, संजय एवं राजीव उपस्थित रहे।


समिति के अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने बताया की यह पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का स्वप्न था कि हर जिले में भाजपा का अपना कार्यालय हो । इसी प्रक्रिया के अंतर्गत अभी तक हिमाचल प्रदेश में 8 जिला कार्यालय का शिलान्यास रख दिया गया है। जिसमें से अभी वर्तमान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने छह कार्यालय का शिलान्यास रखा।
उन्होंने बताया की सभी जिला कार्यालय के नक्शे बन चुके हैं और जल्द ही सभी कार्यालयों का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। जल्द ही भवन निर्माण समिति बिलासपुर, सुंदर नगर ,कुल्लू का निरीक्षण करने जा रही है जिसकी रिपोर्ट प्रदेश को सौंपेगी।
उन्होंने बताया कि शिमला में प्रदेश का नया कार्यालय बनना है इस हेतु शिमला में जमीन ढूंढने की कवायद तेज हो गई है और जल्द ही जमीन ले ली जाएगी। इस बैठक में सभी विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

News Archives

Latest News