BJP प्रदेश कार्यसमिति की MEETING MANDI में

Himachal News Politics

DNN शिमला

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की तीन दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बिपाशा सदन, मण्डी में 9 अप्रैल से 11 अप्रैल, 2018 तक होगी। इस बैठक में लगभग 350-400 कार्यकर्ता भाग लेंगे। 9 अप्रैल, 2018 को प्रातः 11 बजे मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों व महामंत्रियों की बैठक होगी। दोपहर 2.00 बजे प्रदेश पदाधिकारियों व कोर ग्र्रुप की बैठक होगी तथा सांय 8 बजे कोर ग्रुप की बैठक होगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 10 अप्रैल को प्रातः 11 बजे प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रारंभ होगी जो 11 अप्रैल, 2018 को दोपहर बाद तक चलेगी। इस बैठक में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के अध्यक्ष व महामंत्री, प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक, राष्ट्रीय कार्यसमिति में प्रदेश से पदाधिकारी व सदस्य, राष्ट्रीय मोर्चों में प्रदेश से पदाधिकारी व सदस्य तथा जिलाध्यक्ष व जिला महामंत्री भाग लेंगे।
सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री सौदान सिंह 6 अप्रैल से 10 अप्रैल, 2018 तक प्रदेश के प्रवास पर रहेंगे। 6 अप्रैल को सौदान धर्मशाल पहुंचेगे। 7 अप्रैल को प्रातः 11 बजे जिला कांगड़ा की बैठक में भाग लेंगे। उसके बाद सांय  3 बजे पालमपुर में पालमपुर मण्डल की बैठक में शिरकत करेंगे। 8 अप्रैल, 2018 को सिंह प्रातः 11 बजे बैजनाथ में विस्तारकों की बैठक में हिस्सा लेंगे व सांय 3 बजे बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे । 9 अप्रैल को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री मण्डी में प्रदेश मोर्चा अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे तथा दोपहर बाद प्रदेश पदाधिकारियों एवं कोर ग्रुप तथा रात्रि 8 बजे कोर ग्रुप के साथ बैठक करेंगे। 10 अप्रैल को सौदान सिंह कुल्लू से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 6 अप्रैल, 2018 को पार्टी का स्थापना दिवस ’’झण्डा दिवस’’ के रूप में मनाएगी। इस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रदेश महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर को प्रभारी बनाया गया है। साथ ही मण्डल स्तर पर भी प्रभारियांे की नियुक्ति की गई है। उन्होनें कहा कि पार्टी अपना स्थापना दिवस बूथ स्तर पर मनाएगी। प्रत्येक बूथ पर पार्टी के झण्डे लगाए जाएंगे और पार्टी के वरिष्ठ नेता पार्टी के इतिहास, विकास के बारे में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। उन्होनें कहा कि पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर हर बूथ पर स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा और लोगों से भी स्वच्छता अभियान में भाग लेने की अपील की जाएगी।

News Archives

Latest News