BJP ने दी राहुल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

Politics Solan

DNN सोलन
भाजपा नेताओं ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल सिंह ठाकुर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि राहुल ठाकुर ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. राजीव सहजल को भगौड़ा कहने पर 2 दिनों में माफी न मांगी, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सोलन विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे डा. राजेश कश्यप, मंडल अध्यक्ष रवींद्र परिहार, महामंत्री शैलेंद्र गुप्ता ने पत्रकार वार्ता के दौरान यह चेतावनी दी। कश्यप ने कहा कि बच्चे के हत्या को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन कांग्रेस ने इस मामले में शहर में चक्का जाम करके लोगों को परेशानी में डाला। पुराने उपायुक्त चौक पर हुई हाथापाई में भाजपा व एबीवीपी का कोई रोल नहीं है। उन्होंने कांग्रेसी नेताओं को मंत्री को लेकर की गई ब्यान बाजी के दौरान सभ्य भाषा प्रयोग करने की सलाह देते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष राहुल सिंह को हद में रहना चाहिए और दो दिन के भीतर यह शब्द वापस लेकर माफी मांगे अन्यथा भाजपा कानूनी कारवाई करने पर मजबूर हो जाएगी।

News Archives

Latest News