#bilaspur शहिदी दिवस पर रक्त दान शिविर किया गया आयोजित

Bilaspur Others
DNN बिलासपुर
23 मार्च। शहीदी दिवस (भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु) 23 मार्च 2021 के उपलक्ष्य पर रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा बिलासपुर हिमाचल प्रदेश के द्वारा रक्त दान शिविर आयोजित किया गया।
अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्षा झुम्पा जम्वाल, उपाध्यक्ष विजयराज उपाध्याय और अन्य स्वयंसेवीयों सहित 22 रक्त वीरों ने रक्त दान कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसमें 6 रक्त वीरों ने प्रथम बार रक्तदान किया। निफा के द्वारा आयोजित रक्त दान के लिए कीर्तिमान रेड क्रॉस सोसाइटी ने भी अपनी सहभागिता दर्ज की।

News Archives

Latest News