#bilaspur जिला में अनंत राम को लगा कोरोना का पहला टीका

Bilaspur Others

DNN बिलासपुर

16 जनवरी। जिला बिलासपुर में कोरोना टीकाकरण अभियान के शुभारम्भ अवसर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता किरण वर्मा ने क्षेत्रीय अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनंत राम को टीका लगाया गया। इसके बाद मेडिकल अधीक्षक डाॅ. नरेन्द्र भारद्वाज को टीका लगाया गया और इसके उपरांत सीनियर मेडिकल ऑफिसर डाॅ. सतीश शर्मा को टीका लगाया गया।
इस अवसर पर उपायुक्त रोहित जम्वाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सभी फ्रंट लाईन कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि जिला में प्रथम चरण में स्वास्थ्य विभाग, आयुर्वेदा विभाग, आई.सी.डी.एस विभाग के 3294 फ्रंट लाईन कार्यकर्ताओं को टीका लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला में 2300 वैक्सिन की डोज प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के उपरांत भी बैक्सिन लगाने व्यक्ति को निश्चित दूरी, मास्क एवं सैनीटाईजर जैसी सावधानियां बरतनी होंगी।
इस अवसर पर सीएमओ डाॅ. प्रकाश दडोच, एमओएच डाॅ. परविन्द्र, डाॅ. गौरव सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News