#bilaspur 98 पोलिंग पार्टियों को 98 मतदान केंद्रों के लिए रवाना:  विकास शर्मा

Bilaspur Politics

DNN बिलासपुर

15 जनवरी। पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य चुनाव के सफल संचालन के लिए विकास खंड झंडुत्ता में 98 पोलिंग पार्टियों को 98 मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। यह जानकारी रिटर्निंग अधिकारी एवं एस.डी.एम. झंडुत्ता विकास शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि पोलिंग पार्टियां विकासखंड झंडुत्ता की 42 पंचायतों में मतदान करवाएंगी। उन्होंने बताया कि 17 जनवरी को प्रथम चरण में 14 पंचायतों में, 19 जनवरी को द्वितीय चरण 14 पंचायतों तथा 21 जनवरी को तृतीय चरण में 14 पंचायतों में पोलिंग पार्टियों द्वारा मतदान करवाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि एक पोलिंग पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी तथा 3 मतदान अधिकारी तथा सुरक्षा बलों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि 98 पोलिंग पार्टियों में 98 पीठासीन अधिकारी तथा 294 मतदान अधिकारी के साथ सुरक्षा बलों को पथ परिवहन निगम की बसों में रवाना किया गया। उन्होंने बताया मतदान करवाने वाले अधिकारियों को मतदान का सामान के साथ कोविड-19 की रोकथाम के लिए सैनिटाइजर, मास्क, फेस शिल्ड, गलब्स आदि सामान दिया गया।

News Archives

Latest News