DNN बिलासपुर
23 मार्च। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ0 प्रकाश चंन्द दरोच ने बताया कि प्रदेश सरकार में केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना सितम्बर 2018 से लागू की गई है। इस योजना के अंतर्गत अस्पताल में दाखिल होने पर परिवार को 5 लाख रूपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की जाती है। इस योजना में लगभग 1650 बीमारियों के मुफ्त इलाज का प्रावधान है, जो कि प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना से संबद्ध अस्पताल में करवाया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि जिला बिलासपुर में लगभग 38 हजार परिवार इस योजना के लिए चयनित हैं इनमें से लगभग 24 हजार 500 परिवारों ने अपन गोलडन कार्ड बनवा लिए हैं और 13 हजार 500 परिवारों के गोल्डन कार्ड बनने अभी बाकी है।
उन्होंने बताया कि यह कार्ड दो तरह के श्रेणिओं जिसमें आरएसबीवाए कार्ड धारक (जिन्होंने अपना कार्ड वर्ष 2014-15) में बनाया हो और एसईसीसी सर्वे 2011 में चयनित लाभार्थी। इन पात्र लोगों को आशा कार्यकर्ता द्वारा भी सूचित करा दिया गया है और पात्र लोगों की सूची उनके संबधित खंड चिकित्सा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी कार्यालय और नजदीकी आशा कार्यकर्ता को उपलब्ध करा दी गई है। लोक मित्र केंद्र के पास भी इन छूटे हुए पात्र लोगो कि सूची उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि बचे हुए परिवारों के कार्ड बनवाने हेतु जिला बिलासपुर में विभिन्न शिविरों के आयोजन 24 मार्च को खंड विकास अधिकारी कार्यलय सदर, लोक मित्र केन्द्र (नजदीक एसबीआई शाखा बिलासपुर) और स्वास्थ्य उपकेन्द्र चांदपूर, पंचायत घर बकरोआ, बडगांव गलू, पंचायत घर कपाहडा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लैहरी सरेल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरलोग, घुमारवीं रैन बसेरा तथा पंचायत घर स्वाहन में कार्ड बनाए जाएंगे।
उन्होंने सभी छूटे हुए परिवारों से आग्रह है कि इन निर्धारित शिविरों में अपने परिवारों के कार्ड निर्धारित स्थान पर बनवाएं। उन्होंने बताया कि कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज (आधार कार्ड, राशन कार्ड, पुराना आरएसबीवाए कार्ड 2014 का बना हुआध्ैम्ब्ब् के तहत च्ड स्मजजमतध् हाल ही में आशा कार्यकर्ता द्वारा दी गई आईडी नंबर, प्रत्येक कार्ड के लिए निर्धारित फीस 30 रूपए है और जो लोग इस योजना में कबर नहीं हैं वो अपना कार्ड हिमकेयर योजना में बना सकते हैं।
उन्होंने बताया कि सभी लोकमित्र केन्द्रों में ये कार्ड हर दिन बनाए जाते हैं। दोनों योजनाओं के लिए 31 मार्च 2021 तक कार्ड बनवाने की अंतिम तिथि है।
उन्होंने सभी पात्र लोगों से अनुरोध किया है कि जिन्होने अभी तक अपना कार्ड नहीं बनाया है वो निर्धारित स्थान पर जाकर अपना कार्ड बनवाकर योजना का लाभ उठाएं।















