#bilaspur नगर पंचायत तलाई के सभी 7 वार्डों का चुनाव परिणाम घोषित

Bilaspur Politics

DNN बिलासपुर

10 जनवरी। बिलासपुर जिला के नगर पंचायत तलाई के सभी 7 वार्डों का चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया है। यह जानकारी नगर पंचायत तलाई के निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम झण्डूता विकास शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि वार्ड न0 1 घटी वाली सथ से सुनीता देवी, वार्ड न0 2 ऊपर वाली सथ से विजय कुमार, वार्ड न0 3 निचली सथ से नंद लाल, वार्ड न0 4 तलाई बाजार से वंदना कुमारी, वार्ड न0 5 बडयाह से पृथ्वी चंद, वार्ड न0 6 से गुरनाझाड़ी से राज कुमार और वार्ड न0 7 सेऊ से अंजु शर्मा को निर्वाचित घोषित किया गया है।

News Archives

Latest News