20 मार्च। विद्युत उप मण्डल बिलासपुर न0 1 सहायक अधिशाषी अभियन्ता शमशेर सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि अनुभाग घागस में लकड़ी के पोलों को बदलने के कारण बैरी से ठौरू फीडर में गांधी रोपा, मानर, कन्ज्योटा, दयोली, चमलोग, सरड, मंगरेट, ब्रोग, ठौरू व आसपास के क्षेत्रों में 22 से 25 मार्च तक प्रातः 9 बजे से 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। 
उन्होंने बताया कि शट डाउन मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा। उन्होंने आम जनता से सहयोग की अपील की है।
















