BIKE पर घूमने निकले थे दोस्त रास्ते में हुआ कुछ ऐसा

Baddi + Doon Crime Others

DNN बद्दी 

हरिपुर सड़क पर एक बाइक पर जा रहे 3 युवक दुर्घटना का शिकार हो गए। घटना में 1 युवक की मौत हो गई, जबकि अन्य 2 घायल हुए है। पुलिस के अनुसार हरीश कुमार, विकास ठाकुर व पवन कुमार बाइक पर हरिपुर बाबा की तरफ घूमने निकले इसी दौरान दामोवाला के समीप बाइक चला रहा विकास ठाकुर बाइक पर से नियंत्रण खो बैठा और बाइक स्कीट हो गई। जिसके कारण तीनों सड़क पर गिर गए और उन्हें चोटें आई। स्थानीय लोगों ने सभी को उपचार के लिए बद्दी अस्पताल पहुंचाया। यहां से चिकित्सकों ने पवन कुमार को पीजीआई रेफर किया, लेकिन पीजीआई पहुंचने पर चिकित्सकों ने पवन कुमार को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। एसपी रानी बिंदू सचदेवा ने बताया कि मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News