DNN सोलन
सोलन में भी भारतीय युवा मोर्चा सोलन द्वारा विजय संकल्प रैली का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ सोलन के नौणी यूनिवर्सिटी से खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया द्वारा हरी झंडी दिखा कर किया। सोलन बाज़ार मेे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गणेशदत्त सहित अन्य भाजपा नेताओं ने विजय रैली का स्वागत किया। सोलन से गणेशदत्त सहित अन्य नेता भी खुली जिप्सी मे सवार होकर रैली में शामिल हुए। इसके उपरांत यह रैली चंबाघाट , बसाल से होती हुए कंडाघाट से चायल पहुची। शिमला संसदीय क्षेत्र के सासद वीरेंद्र कश्यप समापन समारोह की अध्यक्षता करेगे। रैली के दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का लोगो से आह्वान भी किया। इस मोके पर बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत्त शर्मा ने कहा कि आज देश भर में युवा मोर्चा संकल्प रैली का आयोजन कर रहा है इसका मकसद मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनना है । उन्होंने कहा मोदी के नेतृत्व में देश विकास की तरफ अग्रसर हुआ है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है। इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सरेआम कानून की धज्जियां उड़ाई।















