BBN में बंद पड़े जिमो को खोलने की मांग एसडीम को सौंपा ज्ञापन

Baddi + Doon Himachal News Others

DNN बद्दी (आदित्य चड्ढा)
कोरोना माहामारी ने लगभग सभी व्यवसायियों को आर्थिक तौर पर कमजोर किया है। वहीं इसी कड़ी में जिम चला रहे संचालक भी काफी ज्यादा परेशान हैं। लॉक डाउन के बाद से उनके जिम बंद पड़े हैं। कई जिम किराए के भवन में चल रहे हैं। ऐसे में जिम मालिकों को किराया तक देना मुश्किल हो गया है।
सोलन जिला के विभिन्न क्षेत्र के जिम संचालकों ने अपनी समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भेजा। इसमें बंद पड़े जिमो को खोलने की इजाजत देने की मांग की गई। जिम मालिकों का कहना है कि अनलॉक- 1 व -2  में सभी दुकानों के साथ- साथ अन्य सभी छोटे- बड़े उद्यौगों को खोलनें ओर बन्द करने के आदेश दिए हैं। जिनके लिये एक समय भी निर्धारित किया गया है लेकिंन सरकार एव प्रशासन द्वारा जिमखानें खोलनें की अनुमति नहीं दी गई जिसके कारण जिम मालिकों में काफी रोष है। प्रदेश के जिला सोलन के बीबीएन(बद्दी- बरोटीवाला- नालगढ़) के सभी जिम मालिकों ने एसडीएम कार्यलय में जाकर एसडीएम के समक्ष अपनी समस्याऐं रखी ओर जिमखानों की चाबियां एसडीएम के सामनें रख दी ओर प्रदेश सरकार से जल्द जिम खालनें की मांग की।

बीबीएन(बद्दी- बरोटीवाला-  नालागढ़) के सभी जिम मालिकों नें एसडीएम प्रशांत देष्टा को ज्ञापन के जरिए कहा कि यदि सरकार एव प्रशासन द्वारा जिम खोलनें की अनुमति नहीं दी तो मजबूरन उन्हें उपनें जिम की चाबियां प्रशासन के हवाले करनी पड़ेगी क्योंकि इस समय परिवार का पालन- पोषण करना तक मुश्किल हो गया है।

सभी जिम मालिकों ने प्रशासन से अपील की है कि प्रशासन जिम खोलनें के लिए जो भी नियम लागू करेगा वह सब नियम उन्हें मन्जूर होगें ओर वह सब नियमों की पालना करेंगे ओर दो गज की दूरी, मास्क, सेनाटाइज़र आदि सभी वस्तुओं का प्रयोग करेगें ओर जिस प्रकार भारत के अन्य राज्यों में जिम खोलनें की मजंूरी दी गई है उन्हीं शर्तो पर उन्हें भी जिमखानें खोलनें की अनुमति दी जाये ताकि वह अपना कर्ज उतार सके  ओर अपना ओर अपनें परिवार का खर्च चलाकर उनका पालन- पोषण कर सकें।

क्या कहते है एसडीएम
इस मामले में एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा नें जानकारी देते हुये बताया कि उनके समक्ष जिम मालिकों का ज्ञापन पत्र आया है। जिसमें जिम मालिक जिमखानें खोलनें की मांग कर रहे है कि जिस प्रकार सैलून आदि सभी दुकानदारों को दुकानें खोलनें की अनुमति दी गई है। उसी प्रकार उन्हें भी जिम खोलनें की अनुमति दी जाए क्योंकि उनके उपर किराया, लोंन व बिल आदि सभी का लाखों रूपये का कर्ज चढ़ चुका है। सभी जिम मालिकों की पूरी बात सुन ली गई है ओर उनकी बात को प्रदेश सरकार के समक्ष रखा जायेगा ओर सभी जिम मालिकों को स्वास्थ्य ओर सुरक्षा के बारे में बता दिया गया है ओर जल्द ही जिम मालिकों की समस्या का हल भी निकाला जाएगा।

News Archives

Latest News