BBN में नियम तोड़ने वालों के एक ही दिन में किए पुलिस ने 316 चालान

Baddi + Doon Crime

DNN बद्दी (श्वेता भारद्वाज)

8 जनवरी। पुलिस जिला बद्दी में विभिन्न नियम तोड़ने पर पुलिस ने 1 दिन में 316 चालान किए है। पुलिस ने 316 चालान किए हैं इनमें यातायात नियम तोड़ने पर 277 बिना मास्क के घूम रहे लोगों के 25 व कोटपा के तहत 14 चालान किए गए हैं। डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने यह जानकारी दी। बद्दी पुलिस ने यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ लगातार शिकंजा कस रही है। शुक्रवार को पुलिस ने यातायात नियम तोड़ने पर एक ही दिन में 277 चालान कर के करीब 65,300 रुपए जुर्माना मौके पर ही वसूला।

डीएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वालों के खिलाफ बद्दी पुलिस ने 14 चालान करके 1400 रुपए जुर्माना वसूल किया है। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए पुलिस ने शुक्रवार को 25 लोगों के चालान कर के 25,000 रूपए जुर्माना वसूला है।

News Archives

Latest News