DNN सोलन
बाहरा विश्वविद्यालय में हास्पेटेलिटी व ट्रैवल क्षेत्र (Hospitality and Travel Sectors) में कोरोना काल में कैरियर को लेकर संभावनाएं तलाशने के विषय में वैबीनार का आयोजन किया गया। इसमें 80 छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसमें बिजनेस एवं हैड एंडू ब्रेन सुप्रिया राय मुख्यवक्ता रही।
उन्होंने छात्र छात्राओं को कोरोना काल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कैरियर व नौकरी को लेकर कई जानकारियां दी। वर्तमान में हास्पेटेलिटी व ट्रैवल क्षेत्र मेंमिडल इस्ट, न्यूजीलैंड, आस्टेलिया , कैनेडा व यू.एस.ए. अभी भी नौकरियां प्राप्त कर सकते है। इस वैबीनार में बहारा विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार विनीत कुमार , डीन सुशील चौधरी ने भी छात्र छात्राओं को विभिन्न जानकारियां दी। इस मौके पर हास्पेटेलिटी विभाग के ओ डी डॉ विकेश ने वैबीनार का संचालन किया व छात्राओं को लाकडाउन के दौरान कैरियर को लेकर दबाव से उभरने के लिए कई प्रकार की जानकारियां उपलब्ध करवाई व उनका मार्ग दर्शन किया।
















