DNN बद्दी
रोटरी क्लब बद्दी द्वारा वर्धमान गु्रप के ओरो डाईंग यूनिट (फैबरिक डिवीजन) में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एसपी बद्दी रानी बिंदू सचदेवा ने किया। इस मौके पर फैबरिक डिवीजन के हैड मुकेश सक्सेना, सीनियर वाईस प्रैजीडेंट अनुराग पुरी व डा. अश्वनी शर्मा, रोटरी क्लब के अध्यक्ष आशूतोष मिश्रा विशेषतौर पर उपस्थित रहे। एसपी रानी बिंदू सचदेवा ने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई महादान नहीं। उन्होंने कहा कि जागरूकता के आभाव के कारण भारत के लोग रक्तदान करने में पीछे हैं।
उन्होंने कहा कि हर वर्ग को रक्तदान के लिए आगे आने की जरूरत है ताकि जरूरतमंद लोगों की जिंदगी बचाई जा सके। रोटरी क्लब के अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा ने बताया कि रक्तदान शिविर में रोटरी ब्लड बैंक सोसाईटी चंडीगढ़ की हैड डा. रोली अग्रवाल व टैक्निकल हैड विजय सूदन की अगुवाई में टीम ने रक्त एकत्रित किया। शिविर में 130 लोगों व स्वयंसेवकों ने रक्तदान किया। इस मौके पर एसपी रानी बिंदू सचदेवा के साथ वर्धमान समूह के मुकेश सक्सेना, अनुराग पुरी, डा. अश्वनी शर्मा, महेश गुप्ता, तरूण अरोड़ा, हरनेक सिंह, रीना, मोहन जांगरा, त्रिभुवन, हरीश राणा, संदीप भारद्वाज उपस्थित रहे। वहीं रोटरी क्लब की ओर से क्लब के प्रधान आशूतोष मिश्रा, सुभाष भट्ट, नरेश शर्मा, राजेश सूद, कार्तिक शर्मा, प्रदयूमन कौशल, इनर व्हील क्लब की प्रधान भावना कौशल, शशी बंसल, रश्मी सूद, प्रतिभा मोहन उपस्थित रहीं। रोटरी क्लब में समस्त रक्तदाताओं व वर्धमान समूह का सफल रक्तदान शिविर के आयोजन के लिए आभार भी व्यक्त किया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष आशूतोष मिश्रा ने बताया कि क्लब आगे भी समाजिक गतिविधियों और मानवता की सेवा के लिए हमेशा निष्काम भाव से तत्पर रहेगा।


















