Baddi में नकली दवा बनाने वाले गिरोह को पकड़ा

Others Solan
DNN बद्दी 22 नवंबर।
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में राज्य दवा नियंत्रक प्राधिकरण ने नकली दवा बनाने वाले गिरोह को पकड़ा है। आरोपी की पहचान मोहित बंसल निवासी आगरा के रूप में हुई है। जो कि नामी कंपनियों के नाम पर बद्दी में दवा बनाकर बेचने का काम करता था। मुख्य आरोपी के साथ दो अन्य लोगों को भी पकड़ा है।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों का आगरा में मेडिकल स्टोर भी है। जहां पर इन दवाओं को बेचा जाता था। मंगलवार सुबह बद्दी बैरियर पर ड्रग विभाग की टीम ने यूपी नंबर की क्रेटा कार को पकड़ा। जिसमें नकली दवाइयां ले जाई जा रही थीं। राज्य दवा नियंत्रक नवनीत मारवाह की अगुवाई में बनी टीम ने यह सफलता हासिल की है। अब टीम आरोपियों को दवा कंपनी के बारे में पूछताछ कर रही है। विभाग ने पुलिस की मदद से तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
ड्रग विभाग ने कार से नकली दवा व आरोपियों को हिरासत में लिया। जिनकी निशानदेही पर बरोटीवाला मार्ग सिक्का होटल के समीप से गोदाम भी बरामद किया है।
राज्य दवा नियंत्रक नवनीत मरवाह ने नकली दवा पकड़े की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्होंने एक यूपी नंबर की गाड़ी से नकली दवाई पकडऩे के बाद एक गोदाम पर भी दबिश दी है जिसमें लाखों की दवा बरामद की है। विभाग पकड़ी गई दवाओं की गिनती करा रहा है। विभाग ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। दवाओं को सीज करने के बाद तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

News Archives

Latest News